BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पं रविशंकर विश्वविद्यालय में "जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा" को NSUI एवं 6000 छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय में किया जोरदार प्रदर्शन- संकल्प मिश्रा

पं रविशंकर विश्वविद्यालय में "जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा" को NSUI एवं 6000 छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय में किया जोरदार प्रदर्शन- संकल्प मिश्रा
Share

रायपुर, "जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा" को लेकर रायपुर ज़िला एनएसयूआई के द्वारा संयुक्त रुप से पिछले 1 महीने से लगातार विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया जा रहा है आज उसी कड़ी में हजारों की संख्या में छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर का घेराव किया।
ज़िला महासचिव संकल्प मिश्रा ने बताया की एनएसयूआई द्वारा पिछले 1 महीने से लगातार विभिन्न तरीको से विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति को ज्ञापन, दंडवत प्रणाम एवं कुलपति के निवास के सामने रात को प्रदर्शन कर अपनी मांग को मुखर किया गया एनएसयूआई की यह मांग है कि कक्षाएं ऑनलाइन ली गई है तो परीक्षा भी ऑनलाइन कराया जाए इसको लेकर आज विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से प्रमाणित महाविद्यालय के लगभग 6000 छात्रों ने मिलकर विश्वविद्यालय के मेन गेट का घेराव किया इस गिरोह के दौरान पंडित रविशंकर जी की मूर्ति के नीचे प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों एवं छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलने की मांग रखी गई उसके बाद कुलपति प्रोफेसर वर्मा द्वारा 25 पदाधिकारियों का डेलिगेशन को अपने कक्ष में बुलाया और उनसे उनकी मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की और उसके बाद उनको आश्वासन दिलाया की विश्वविद्यालय द्वारा एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी जिसमें परीक्षा को ऑनलाइन कराए जाने को लेकर कमेटी अपना जांच करेगी।
शाम 4:00 बजे एनएसयूआई के पदाधिकारियों द्वारा माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल से मुलाकात कर उनको छात्रों की परिस्थिति से अवगत कराया और उनसे भी यह मांग की गई जैसी शिक्षा दी गई है वैसे ही परीक्षा ली जाए और मंत्री श्री उमेश पटेल ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों को आश्वासन दिलाया की जल्दी से छात्र हित में निर्णय लिया जाएगा।
एनएसयूआई के मुख्य पदाधिकारी जिला महासचिव संकल्प मिश्रा, प्रशांत गोस्वामी, हरिओम तिवारी एवं निखिल वंजीरी द्वारा संयुक्त रुप से इस मांग को उठाया गया। जिसमें मुख्यरूप से विधानसभा अध्यक्ष केशव सिन्हा, देव निर्मलकर, विकास राजपूताना, मोनु तिवारी, ज़िला महासचिव राहुल चंद्राकर, ज़िला सचिव पुष्पेंद्र ध्रुव, विशाल दुबे, हर्षराज शर्मा, शिवंश राज शुक्ला, फ़रदीन खान, प्रतीक भगत संस्कार द्विवेदी, निशांत शर्मा समेत हज़ारों छात्र शामिल थे
 


Share

Leave a Reply