BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एनएसयूआई के जिला रायपुर महासचिव संकल्प मिश्रा ने कोरोना के फैलाव को देखते हुए स्कूलों को बंद कराने की मांग ज्ञापन

एनएसयूआई के जिला रायपुर महासचिव संकल्प मिश्रा ने कोरोना के फैलाव को देखते हुए स्कूलों को बंद कराने की मांग ज्ञापन
Share

रायपुर, राजधानी ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में कोरोना के संक्रमण का प्रकोप बढ़ गया है। कोरोना विस्फोट को देखते हुए एनएसयूआई ने कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक स्कूलों में अवकाश देने की मांग की है। एनएसयूआई के जिला रायपुर महासचिव संकल्प मिश्रा ने कहा है कि रायपुर जिला में लगातार कोरोना पीडि़तों की संख्या बढ़ रही है। इससे बच्चों के संक्रमित होने की आशंका है। हालांकि राज्य सरकार कोरोना से निपटने हर स्तर पर कार्य कर रही है। फिर भी कोरोना के फैलाव को देखते हुए सावधानी व सतर्कता जरूरी है। संकल्प मिश्रा ने इसी के मद्देनजर स्कूलों को बंद कराने की मांग की है। उन्होंने इस आशय का कलेक्टर के नाम ज्ञापन संयुक्त संचालक शिक्षा डीएस चौहान को सौंपा है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन कार्य बंद कराना विद्यार्थियों के हित में होगा। छोटे बच्चे कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन नहीं कर सकते। 


Share

Leave a Reply