लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष भावेश शुक्ला ने रविवि परीक्षा शुल्क को कम ना करने पर दी उग्र आँदोलन की चेतावनी

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष भावेश शुक्ला ने रविवि परीक्षा शुल्क को कम ना करने पर दी उग्र आँदोलन की चेतावनी
Share

रायपुर, आज एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष भावेश शुक्ला के नेतृत्व मे रविवि मे परीक्षा शुल्क कम करने के लिये कुलसचिव को ज्ञापन सौपा गया।


ज्ञापन मे एनएसयूआई द्वारा विश्वविधालय प्रबन्धन को इस ओर अवगत कराया गया है कि पूरा देश, प्रदेश और विश्व इस समय कोविड-19 के वैश्विक महामारी से पीडि़त है, सारी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा चुकी है। छात्रों का वर्ग भी इस महामारी से अछूता नहीं रहा है।


प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया की आज कोविड-19 महामारी मे कोई भी महाविद्यालय छात्रों की परीक्षा लेने पर सहमति नहीं बना पा रहा है वही रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय भी अभी तक अपनी नीतियों को स्पष्ट नहीं कर पाया है।


कुलसचिव से प्रदेश उपाध्यक्ष भावेश शुक्ला सहित प्रदेश सचिव अरुणेश मिश्रा व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शान्तनु झा ने अनुरोध करते हुए छात्रों से केवल ऑनलाइन एंट्री के लिए न्यूनतम फीस तय करने की माँग रखी और परीक्षा शुल्क के नाम पर अवैध उगाही ना करने के लिये कहाँ।
अटल विश्वविद्यालय बिलासपुर ने आम छात्रों की फीस माफ करके एक मिसाल कायम किया है।


छात्र नेताओ ने महोदय से कहा की आप छात्रों की परीक्षा का शुल्क माफ कर एक अद्भुत मिसाल और उदाहरण पेश करें ताकि छात्र आपको सालों साल तक आपकी उदारता के लिए याद करें ना कि छात्रों से अवैध उगाही करें।


आज NSUI ने ज्ञापन के तौर पर रविवि प्रबंधन से अपनी मांगों को रखा है और अगर हमारी मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं हुई तो भविष्य में उग्र से उग्र आंदोलन करने से भी NSUI पीछे नहीं हटेगी और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आपकी और केवल आपकी होगी।

 


Share

Leave a Reply