नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

एनटीए ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE MAIN 2020 के लिए आवेदन फिर से खोला, जाने कब तक कर सकते है आवेदन

एनटीए ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE MAIN 2020 के लिए आवेदन फिर से खोला, जाने कब तक कर सकते है आवेदन
Share

नई दिल्ली | हाल ही में जिन छात्रों ने 12वीं पास किया है उनके लिए एक अच्छी खबर है | एनटीए ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2020 के लिए आवेदन फिर से खोल दिए हैं। ऐसे में उन छात्रों के लिए आवेदन का अच्छा मौका है जिन्होंने किसी वजह से पहले आवेदन नहीं किया था। छात्र एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कंपलीट एप्लीकेशन फॉर्म 24 मई शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे जबकि फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई/पेटीएम) रात साढ़े 11 बजे तक किया जा सकता है। जेईई मेन परीक्षा 18 जुलाई 2020 से शुरू होकर 23 जुलाई 2020 तक होगी।

जेईई मेन प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन खुलने की जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'जिन स्टूडेंट्स ने विदेश जाकर पढ़ने का आइडिया ड्रॉप कर दिया है, उन्हें भारत में पढ़ाई का अवसर दिया जा रहा है। मैंने एनटीए को जेईई मेन 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो फिर से खोलने की सलाह दी थी। जल्दी करें। फॉर्म 24 मई तक उपलब्ध हैं।'


Share

Leave a Reply