BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पॉलीथिन मुक्त भारत मे वीर छत्रपति शिवाजी इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं थैलियां बांटी

पॉलीथिन मुक्त भारत मे वीर छत्रपति शिवाजी इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं थैलियां बांटी
Share

 रायपुर । बूढ़ेश्वर मंदिर चौक आज प्लास्टिक बंद करो और पॉलीथिन बंद करो के नारे से गूंज उठा । मौका था नो प्लास्टिक अभियान के तहत वीर छत्रपति शिवाजी इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं द्वारा यहाँ किये गए नुक्कड़ नाटक प्लास्टिक मुक्त भारत का । नाटक के एक दृश्य में एक महिला जब सब्जी वाली से सब्जी लेने के बाद पॉलीथिन मांगती है तो वो यह कह कर मना करती है कि पॉलीथिन दूंगी तो पांच हजार रु. जुर्माना लग जायेगा । वंही एक अन्य दृश्य में आफिस में जाने वाले एक कर्मचारी से उसकी पड़ोसी कहती है कि अब रोज आफिस जाओ तो कपड़े का थैला साथ लेकर जाओ ताकि रोज आते समय कोई भी समान खरीदो तो उसे घर लेन में काम आ सके और इससे पॉलीथिन का उपयोग नही करना पड़ेगा । पॉलीथिन के उपयोग से गायों व अन्य जानवरो की हो रही मृत्यु को एक दृश्य में दर्शाते हुए एक गाय का मालिक अपनी गाय की मृत्यु के बाद रोते हुए प्लास्टिक व पॉलीथिन के उपयोग न करने की अपील करता है । प्लास्टिक और पॉलीथिन बनी चार छात्राओं ने स्वयं को राक्षस निरूपित करते हुए कहा कि मैं पॉलीथिन के रूप में हर जगह मौजूद हूं और आप लोगों के लिए बहुत हानिकारक हूं ।

घर , दुकान, कार्यालय, खेत खलिहान ,बंगले , सड़के, गलियां, चौक, चौराहा, धार्मिक स्थलों पर हर जगह मैं मौजूद हूं । नुक्कड़ नाटक के अंत मे मिनाली चोपड़ा ने नाटक का भाव सम्मुख रख लोगों से पॉलीथिन व प्लास्टिक के उपयोग काम करने की अपील की । पश्चात स्कूल संचालक श्री मुकेश शाह , प्राचार्य नफीसा रंगवाला व प्रसिद्ध नाट्यकर्मी डॉ कुंजबिहारी शर्मा ने उपस्थित दर्शकों को पॉलीथिन व प्लास्टिक के उपयोग कम करने की शपथ दिलाई ।

Share

Leave a Reply