राज्य में नुक्कड़ नाटक द्वारा मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है, जाने पूरी खबर
कोरबा | छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) किरण कौशल एवं ए.डी.एम. संजय अग्रवाल, आयुक्त नगर पालिक निगम राहुल देव के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय चुनाव 2019 अंतर्गत संचालित किये जा रहे जागव बोटर ''जाबो कार्यक्रम'' मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद कटघोरा एवं दीपका, नगर पंचायत पाली एवं छुरीकला क्षेत्र में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कोरबा शहर के विभिन्न स्थानों में आयोजित नुक्कड़ नाटक के मंचन कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह सम्मिलित हुए तथा उन्होने महाविद्यालयीन युवा छात्र-छात्राओं तथा जाबो टीम द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का निरीक्षण करते हुए नुक्कड़ नाटक दल में शामिल छात्र-छात्राओं के उत्साह की प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने जाबो टीम के युवा छात्र-छात्राओं को नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2019 मतदान दिवस 21 दिसम्बर को बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने युवाओं को अपने परिवार, समाज, समुदाय के अन्य लोगों को भी मतदान दिवस 21 दिसम्बर को अपने मतदान केन्द्र में जाकर अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। कोरबा जिले में संचालित किए गए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की मतदाताओं द्वारा अत्यंत सराहना की जा रही है।







.jpeg)












