मंदबुद्धि युवती से की अश्लील हरकत, मामला दर्ज, जाने पूरी खबर
रायपुर | मंदबुद्धि युवती को बहला फुसलाकर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गाड़ी में बैठाकर दूर ले जाकर किया बेइज्जत करने का प्रयास। घटना की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार खम्हारडीह निवासी पीडि़त 54 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की पुत्री आयु 20 वर्ष जो की मंदबुद्धि है। उसे बहला फुसलाकर रविवार को कैलाश क्षत्री 28 वर्ष पिता पुनाराम क्षत्री ने अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर दूर ले जाकर बेइज्जत करने की नियत से उसके साथ अश्लील हरकत किया। घटना की जानकारी युवती द्वारा अपने परिजनों को देने पर उन्होंने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 क के तहत अपराध कायम कर दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












