BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इस स्कूल के एनुअल फंक्शन में हुआ अश्लील डांस, विधायक जी थे मुख्य अतिथि

इस स्कूल के एनुअल फंक्शन में हुआ अश्लील डांस, विधायक जी थे मुख्य अतिथि
Share

शिक्षा के मंदिर में ही जब अश्लील डांस होने लगे तो बच्चों के भविष्य को लेकर क्या उम्मीद की जा सकती है? ऐसे ही कुछ सवाल उठ रहे हैं राजस्थान के अलवर स्थित बहरोड़ में। बहरोड़ उपखण्ड के मोहम्मदपुर गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्कूल के वार्षिक उत्सव पर भीड़ जुटाने के लिए स्कूल प्रबंधन के द्वारा हरियाणा के डांसर बुलाई गई थीं। हैरान करने वाली बात यह थी कि कार्यक्रम में बहरोड़ विधायक बलजीत यादव मुख्य अतिथि थे। स्कूल प्रबंधक के द्वारा हरियाणवी कलाकार बुलाए गए थे, जहां पर बच्चों के सामने अश्लील डांस किया गया।
अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग
अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी सकते में आ गए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से जानकारी ली। गांववालों का कहना है कि अगर शिक्षा के मंदिर में ही अश्लीलता परोसी जाए तो बच्चों का भविष्य कहां जाएगा। सवाल इस बात पर ही उठ रहे हैं कि कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के विभागीय अधिकारियों के सामने यह सब होता रहा और किसी ने सवाल नहीं उठाए।
स्कूल प्रिंसिपल छुट्टी पर गए
मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जब इस मामले में पूछा गया वे मामले से पल्ला झाड़ते नजर आए। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल छुट्टी पर चले गए और मीडिया का फोन उठाना भी बंद कर दिया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर वार्षिकोत्सव में किसी तरह का अश्लील डांस हुआ है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

 


Share

Leave a Reply