बिजली ट्रांसफार्मर से आईल व कापर वायर चोरी, मामला दर्ज
रायपुर। बिजली ट्रांसफार्मर से आईल एवं कापर वायर कीमत 20 हजार रुपये की चोरी कर लेने की रिपोर्ट सेज बहार थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम उपरवारा राखी निवासी यास्मिन 27 वर्ष पिता आशुतोष कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 22 नवंबर को जगदीश इस्माइल गोदाम के सामने कांदुल मुजगहन में विद्युतट्रांसफार्मर से आईल एवं कापर वायर किसी चोर ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












