BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े तेल के दाम, जानें कीमत

दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े तेल के दाम, जानें कीमत
Share

रायपुर: दो दिन की राहत के बाद सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 33 से 50 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 31 से 54 पैसे बढ़े। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।

राजधानी रायपुर में 50 पैसे की वृद्धि के बाद पेट्रोल 105.70 तथा 54 पैसे की वृद्धि के बाद डीजल 104.50 प्रति लीटर चल रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 107.94 रुपये जबकि डीजल का दाम 96.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.80 रुपये व डीजल की कीमत 104.75 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 108.11 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.78 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 104.83 रुपये लीटर है तो डीजल 100.92 रुपये लीटर है।

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।


Share

Leave a Reply