लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

रिवर्स गियर में भी दौड़ेगा Ola Electric स्कूटर, कंपनी ने दिखाया वीडियो

रिवर्स गियर में भी दौड़ेगा Ola Electric स्कूटर, कंपनी ने दिखाया वीडियो
Share

भारतीय बाजार में 15 अगस्त को Ola Electric scooter लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी की सीईओ भाविश अग्रवाल एक-एक करके स्कूटर के फीचर्स का खुलासा कर रहे हैं। अब एक ताजा ट्वीट में उन्होंने स्कूटर में मिलने जा रहे एक और खास फीचर का खुलासा किया। दरअसल इस स्कूटर में रिवर्स मोड मिलने जा रहा है। इसका सीधा मतलब है कि स्कूटर को रिवर्स मोड में भी चलाया जा सकेगा।

 

कंपनी ने अपने ट्वीट में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को तेजी से पीछे दौड़ते हुए दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'आप ओला स्कूटर को अविश्वसनीय स्पीड पर रिवर्स कर सकते हैं। साथ ही आप ओला स्कूटर को रु. 499 की अविश्वसनीय कीमत पर बुक भी कर सकते हैं!' इस तरह का फीचर सेगमेंट के बाकी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में देखने को नहीं मिलता।
ऐसे होंगे स्कूटर के बाकी फीचर्स
कपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में सबसे बड़ा बूट स्पेस, ऐप-आधारित कीलेस एक्सेस और एक सेगमेंट-लीडिंग रेंज मिलने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्कूटर फुल चार्ज होकर 150 किमी. तक सफर कर पाएगा और इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटे की हो सकती है। स्कूटर महज 18 मिनट में 0 से 50% चार्ज हो जाएगा।
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर येलो, पर्पल, ग्रे, और डार्क ब्लू समेत दस कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसमें डुअल प्रोजेक्टर हेडलैंप, स्प्लिट-टाइप रियर ग्रैब हैंडल, लगेज ले जाने के लिए एक हुक, सिंगल-पीस सीट, एक्सटर्नल चार्जिंग पोर्ट, एक काले रंग का फ्लोर मैट और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे। स्कूटर को 499 रुपये में बुक किया जा सकता है।
 


Share

Leave a Reply