ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर हुई वृद्ध की मौत....
महोबा : ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि वृद्ध ट्रेन में चढ़ रहा था और उसका पैर फिसलने से यह घटना हुई। गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध को पुलिस द्वारा उपचार के लिए महोबा जिला अस्पताल लाया गया और यहां उसकी उपचार दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महोबा रेलवे स्टेशन पर चंबल एक्सप्रेस के स्टेशन पर आते ही यात्री ट्रेन में चढऩे लगे और भीड़भाड़ हो गई। उसी समय मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के ग्राम डुमरा निवासी 65 वर्षीय स्वामीदीन सोनी ट्रेन में चढऩे लगा तभी उसका हाथ छूट जाने से वह ट्रैन पर गिर गया और इसी दौरान ट्रेन चलते लगी। ये देख मौजूद लोग बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे। जीआरपी जवानों ने तत्कल वृद्ध को ट्रैक से निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही उसके परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गया।







.jpeg)












