वृद्ध की लाठियों से पीटकर हत्या, पत्नी के हाथ-पैर तोड़े...
सागर : मालथौन के एक आदिवासी वृद्ध की लाठियों से पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी के साथ भी बेहरमी से मारपीट की गई। थाना पुलिस चौकी बेसरा अंतर्गत नद किनारे टपरे में रहने वाले 60 वर्षीय सोमत आदिवासी की दो दिन पहले कुछ लोगों से जंगल में ईंट-भट्टे के लिए लकड़ी ले जाने को लेकर कहा सुनी हो गई थी। रविवार रात करीब सोमत और उसकी पत्नी अनूप पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे सोमत की मौत हो गई।







.jpeg)












