BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

OMG! रातों-रात स्टार बानी रानू मंडल का एक और वीडियो वायरल, इस गाने को कॉपी करती नजर आईं

 OMG!  रातों-रात स्टार बानी रानू मंडल का एक और वीडियो वायरल,  इस गाने को कॉपी करती नजर आईं
Share

साल था 2019, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर महिला 'एक प्यार का नगमा' गाना गाती हुई नजर आई थी। इस वीडियो में उसकी आवाज को लोगों ने काफी पसंद किया और वो रातों-रात स्टार बन गईं। शुरूआत में रानू की आवाज को इतना पसंद किया गया कि वो रियलिटी शोज के मंच तक पहुंच गईं। यही नहीं हिमेश रेशमिया ने उनके साथ तीन गाने रिकॉर्ड किए। लेकिन इसके बाद रानू कई विवादों में घिर गईं और अचानक गायब हो गईं। 

अब उन्होंने एक और गाना गाया है जिसके बारे में हर तरफ चर्चा हो रही है। रानू की आवाज में 'मन के माने हिते' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यूट्यूबर Rondhon Porichoy ने रानू मंडल का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह इन मशहूर गाने को गाते हुए नज़र आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रानू मंडल ने लाल टी-शर्ट पहनी है और मस्त अंदाज में 'मानिके मागे हिते' गाना गा रही हैं। अब यह वीडियो वायरल होने लगा है और इसे तीन लाख 51 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि चार हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। वहीं लोग कमेंट के जरिए अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोग रानू की आवाज पसंद कर रहे हैं और कुछ ऐसे हैं जिन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। 
 

साल 2019 में कोलकाता रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल की आवाज को लोग स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज से जोड़कर तक देखने लगे थे। लेकिन पानी के बुलबुले की तरह कुछ गाने गाकर रानू मंडल चर्चाओं से दूर हो गई। 

बता दें कि Manike Mage Hithe सतीशन रथनायका का 2020 का गाया हुआ गाना है। मई में श्रीलंकाई गायक योहानी दिलोका डी सिल्वा के संस्करण के रिलीज़ होने के बाद यह गीत वायरल हो गया। योहानी के Manike Mage Hithe ने ऑनलाइन उपलब्ध होने के 3 महीने के भीतर YouTube पर 91 मिलियन व्यूज को पार कर लिया है

Share

Leave a Reply