BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्‍लास में सही से बैठने की सलाह देने पर 12वीं के छात्र ने लोहे की रॉड से फोड़ा टीचर का सिर

 क्‍लास में सही से बैठने की सलाह देने पर 12वीं के छात्र ने लोहे की रॉड से फोड़ा टीचर का सिर
Share

नई दिल्‍ली. राजधानी दिल्‍ली के पश्चिमी दिल्ली के बपरोला गांव में स्‍कूल के बच्‍चे द्वारा टीचर (Teacher) का लोहे की रॉड (Iron Rod ) से सिर फोड़ने का मामला सामने आया है. पश्चिमी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक, पुलिस स्टेशन रनहोला को एक कॉल मिली थी, जिसमें कहा गया था कि बपरोला गांव में एक बच्चे ने स्कूल में टीचर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें टीचर का सिर फट गया है. साथ ही बताया गया था कि टीचर को हॉस्पिटल लेकर गए हैं. पुलिस के कहा कि टीचर ने छात्र को क्‍लास में सही से बैठने के लिए कहा था.

पुलिस के मुताबिक, घायल टीचर का नाम विक्रांत है, जिसे छात्र के हमले के बाद घायल अवस्‍था में स्‍थानीय राठी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. वहीं, सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी ने अस्पताल में जाकर पीड़ित का बयान लिया था.

बस इस बात पर छात्र ने कर दिया हमला
घायल टीचर ने पुलिस को बताया कि वह एक ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर है और सरकारी स्कूल बापरोला में पढ़ाता है. वह स्‍कूल में उपस्थित था और टीचर रुम में बैठा था, इसी दौरान शनिवार की सुबह तकरीबन 8:20 पर एक छात्र ललित आया और उसके लोहे की रॉड से हमला कर दिया. इस वजह से उसे काफी चोट आयी है. टीचर ने बताया कि उसने छात्र को बस क्‍लास में ठीक से बैठने के लिए कहा था.

दो बार 12वीं हो चुका है फेल
दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्र 21 वर्षीय ललित है, जोकि दो बार 12वीं क्‍लास में फेल हो चुका है. एक बार वह फिर 12वीं की पढ़ाई कर रहा है. यही नहीं, पुलिस ने लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में ललित को आईपीसी की धारा 308 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है

Share

Leave a Reply