JNU हिंसा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छात्रों की आवाज दबाने में लगी केंद्र सरकार, जाने पूरी खबर
रायपुर। कल रात जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में जमकर बवाल और मारपीट हुई। स्टूडेंट्स यूनियन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच झड़प हुई। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने JNU हिंसा पर कहा की केंद्र सरकार छात्रों का दमन कर रही है, भाजपा को याद रखना चाहिए कि छात्र आंदोलनों से ही इनकी सरकार बनी थी, अब उलटे छात्रों की आवाज को दबाने में लगे हैं। उन्होने कहा कि अब भाजपा के जाने का वक़्त आ गया है।
मीटिंग में हंगामा-
जेएनयू टीचर्स असोसिएशन ने बढ़ी हुई फीस को लेकर एक मीटिंग बुलाई थी, जिसमें हंगामा हो गया। छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष और कई दूसरे स्टूडेंट्स को चोट आयी थी।







.jpeg)












