BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गर्लफ्रेंड के साथ अश्लीता कर रहे युवक को मना करने पर, आरोपी ने युवक को घोंपा चाकू..

 गर्लफ्रेंड के साथ अश्लीता कर रहे युवक को मना करने पर, आरोपी ने युवक को घोंपा चाकू..
Share

भिलाई| भिलाई के जोन-2 बालाजी नगर खुर्सीपार से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां अश्लीलता कर रहे एक युवक ने एक अन्य युवक को चाकू घोंप दिया। मोहल्ले में अश्लीलता करने पर पीड़ित ने आरोपित को टोका था। इसी बात से नाराज होकर आरोपित ने पीड़ित के पेट और सीने में चाकू घोंप दिया। रात में आसपास के लोगों ने पुलिस को फोनकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पतासाजी कर आरोपित को हिरासत में लिया और उसकी गिरफ्तारी की।

खुर्सीपार थाना प्रभारी सुरेंद्र उके ने बताया कि राम मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार निवासी आरोपित डी सांई कुमार (19) शनिवार की रात को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाबा बालकनाथ मंदिर के पास खड़े होकर अश्लील हरकत कर रहा था। बालकनाथ मंदिर के पास ही रहने वाले नासिम अली (26) ने आरोपित को मोहल्ले में आकर अश्लील हरकत करने पर टोका तो आरोपित ने आक्रोशित होकर उसके पेट व सीने में चाकू घोंप दिया। लगातार कई वार होने से पीड़ित बेहोश होकर वहीं गिर गया। आसपास के लोग फौरन दौड़कर पीड़ित के पास पहुंचे और उसे सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए पीड़ित को सेक्टर-9 से मेकाहारा रेफर कर दिया गया। 
घटना के बाद आरोपित डी सांई कुमार मौके से फरार हो गया, लेकिन आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पतासाजी कर रात में ही आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस को बहकाने खुद को बताता रहा नाबालिग-
पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपित पहले खुद को नाबालिग बता रहा था, ताकी उसके साथ सख्ती न हो। पुलिस ने आरोपित के परिजनों से उसके सर्टिफिकेट मंगाए। जिसमें उसकी उम्र 19 साल होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर उसे सत्र न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 

Share

Leave a Reply