नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा रायपुर जिला का बठेना कांड में पीड़ितों को न्याय दिलाने एक दिवसीय धरना कल

प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा रायपुर जिला का बठेना कांड में पीड़ितों को न्याय दिलाने एक दिवसीय धरना कल
Share

रायपुर, प्रदेश में दिन पर दिन बद से बदतर होते जा रही कानून व्यवस्था और इस पर सरकार की अनदेखी व अकर्मण्यता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है ताकि अफीमी नींद से झूम रही सरकार सही रास्ते पर आ सके व जनता की सुध लेकर उन्हें सुरक्षा प्रदान करें।
17 मार्च को भाजपा ने पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर बठेना कांड के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया था परंतु उसके उसके पश्चात भी अभी तक उक्त घटना में कोई प्रगति न होने के कारण भारतीय जनता पार्टी 21 मार्च को दोपहर 1:00 बजे , बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना देने जा रही है।
जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा में सुरक्षा भी एक महत्वपूर्ण कारक है जिसे पिछले 26 महीनों में कांग्रेस सरकार आम जनता को देने में असमर्थ रही है बल्कि सरकारी प्रश्रय के कारण आज अपराधी खुलेआम पूरे प्रदेश में अपनी मनमानी कर रहे हैं । आज प्रदेश में युवा ,महिलाएं ,व्यापारी ,पत्रकार तो छोड़िए पुलिस वाले भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। ऐसी सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करने के लिए उन्होंने आम जनता से धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आयोजित इस धरना कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, महामंत्री द्वय ओंकार बैस और रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में रायपुर में निवासरत सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी , मंडल अध्यक्ष के साथ जिले के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
 


Share

Leave a Reply