BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चेम्बर की मांग पर कपड़े पर GST दर बढ़ाने का फैसला वापिस, व्यापारियों ने अध्यक्ष पारवानी को दिया धन्यवाद

चेम्बर की मांग पर कपड़े पर GST दर बढ़ाने का फैसला वापिस, व्यापारियों ने अध्यक्ष पारवानी को दिया धन्यवाद
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर की मांग को स्वीकार करते हुए दिल्ली में हुई जीएसटी कौंसिल की मीटिंग में कपड़ा पर 1 जनवरी 2022 से 5% के स्थान पर 12% जीएसटी लगाने के निर्णय को वापिस लिया गया।

जीएसटी कौंसिल के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों कपड़ा व्यापारियों को राहत मिलेगी जो पिछले एक महीने से ज्यादा समय से बेहद तनाव में थे। छत्तीसगढ़ चेम्बर की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए दी रायपुर थोक कपड़ा व्यापारी संघ लि. के अध्यक्ष चंदर विधानी, कार्यकारी अध्यक्ष जयचंद नवानी, कोषाध्यक्ष मूलचंद खत्री, उपाध्यक्ष-पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा, सरल मोदी, रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडिमेड डीलर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष विजय मुकीम, सचिव विनय कोचेटा एवं उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी का आभार व्यक्त किया।


Share

Leave a Reply