BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नए साल के पहले दिन एक्सप्रेसवे पर कार में तीन शव मिलने से मचा हड़कंप, जाने पूरी खबर

नए साल के पहले दिन एक्सप्रेसवे पर कार में तीन शव मिलने से मचा हड़कंप, जाने पूरी खबर
Share

थुरा | नए साल के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक गाड़ी में तीन लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. मृतक सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़ी एक हुंडई क्रेटा कार में ये तीनों शव मिले हैं. वहीं गाड़ी में एक बच्चा गंभीर हालत में मिला है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया कारोबार में घाटा और पारिवारिक कलह के वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठाया लग रहा है. पुलिस ने मौके से एक नोट भी बरामद किया है.

थाना जमुनापार क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 105 पर बुधवार सुबह एक क्रेटा कार खड़ी  मिली. गाड़ी अंदर से लॉक थी. कार न खुलने पर उसका शीशा तोड़ा गया तो अंदर तीन लाशें पड़ी मिली. जबकि एक बच्चे की सांसें चल रही थी. मृतक की पहचान गऊ घाट स्थित लाल दरवाजा निवासी नीरज अग्रवाल, उनकी पत्नी नेहा अग्रवाल और बेटी धान्या अग्रवाल के रूप में हुई है. वहीं बेटे शौर्य अग्रवाल को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है. मृतक नीरज अग्रवाल सर्राफा व्यवसायी थे.
 

 


Share

Leave a Reply