नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

झीरम कांड की जांच रिपोर्ट पर पूर्व मंत्री बृजमोहन ने कहा, `डरी-सहमी है सरकार`

झीरम कांड की जांच रिपोर्ट पर पूर्व मंत्री बृजमोहन ने कहा, `डरी-सहमी है सरकार`
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 25 मई 2013 को हुए झीरम कांड की जांच रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपने पर मचे राजनितिक बवाल पर पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर आरोप लगाया है। बृजमोहन ने कहा कि जांच रिपोर्ट में सत्ता में शामिल लोगों का नाम है, इसलिए सरकार जांच रिपोर्ट से डरी-सहमी और घबराई हुई है। घटना के पहले दिन से यह अंदेशा सबको है कि घटना में लिप्त लोग कौन हैं।
भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने कैसे आज के एक मंत्री पर तब अस्पताल में हाथ उठाया था। यह अखबारों में छपा था। इस पूरी घटना को लेकर जनता के बीच जो संदेह है, वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों को लेकर है। यही वजह है कि सरकार को डर है कि कहीं यह तथ्य जांच रिपोर्ट में शामिल तो नहीं है। यही वजह है कि ऊलजलूल बातें की जा रही है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा किसने रोका है. सरकार नया जांच आय़ोग बना ले। पहले जो रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी गई है, उसे सार्वजनिक किया जाए। उस जांच रिपोर्ट से सरकार डरी हुई है, सहमी हुई है, घबराई हुई है। सुप्रीम कोर्ट का डिसीजन है कि जांच आयोग कोई रिपोर्ट देता है, और सत्ता में शामिल लोग यदि उसमें शामिल है, तो ऐसी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी जानी चाहिए।
 


Share

Leave a Reply