बिहार म्यूजियम की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ की राजधानी में भी बनेगा रायपुर म्यूजियम
पटना. बिहार म्यूजियम की चर्चा देश-विदेश में तो होती रहती है.अब इस म्यूजियम की तर्ज पर दूसरे राज्यों में म्यूजियम बनाने की बात होने लगी है. बिहार म्यूजियम की तर्ज पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी म्यूजियम बनाने का निर्णय वहां की सरकार ने लिया है. रविवार को छत्तीसगढ़ के संस्कृति एवं पुरात्व विभाग की एक टीम आयुक्त सह निदेशक विवेक आचार्य के नेतृत्व में न केवल बिहार म्यूजियम की दौरा की बल्कि इसके महानिदेशक और बिहार के पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह से मिलकर इसकी बारीकियों के बारे में जानकारी भी ली.







.jpeg)












