BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाले की भूमिका तैयार हो रही है - डॉ रमन

बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाले की भूमिका तैयार हो रही है - डॉ रमन
Share

रायपुर, भाजपा रायपुर जिला  'मंडल प्रशिक्षण वर्ग" के अंतर्गत आज दो विधानसभा रायपुर दक्षिण व रायपुर पश्चिम में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
मोहन पैलेस टाटीबंध में रायपुर पश्चिम विधानसभा के उद्घाटन सत्र मैं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की तकलीफ के विरुद्ध संघर्ष करना हमारा दायित्व है। कांग्रेस सरकार के फ्लैगशिप योजना का आलम यह है की आने वाले समय मे बिहार के चारा घोटाला की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला की भूमि तैयार हो गयी है। एक दिन में 59 किलो गोबर देने वाली गाय से गोबर खरीदी का रिकार्ड ये कांग्रेस सरकार बना चुकी है। गौठान में चारा पानी की व्यवस्था नही है इस कार्य के लिए इनके बजट में प्रावधान तक नही है । इन योजनाओं के नाम से ये केंद्र के 14 वे वित्त के पैसे के बंदरबाँट में लिप्त है।
उन्होंने कार्यकर्ताओ को बताया कि प्रशिक्षण भाजपा की विचारधारा को लगातार स्मरण करने की प्रक्रिया है ताकि आप जनसेवा कार्य करे नही, उसे अपने जीवनचर्या में उतार लें और यह प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि एक चाय बेचने वाला ,प्रचारक का जीवन जीते जीते, प्रधानमंत्री बन कर आम जन के जीवन मे परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है।
 


Share

Leave a Reply