BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

3 साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने बुजुर्ग व्यक्ति शर्मनाक घटना को दे रहा था अंजाम, महिला ने देख मचाया शोर

3 साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने बुजुर्ग व्यक्ति शर्मनाक घटना को दे रहा था अंजाम,  महिला ने देख मचाया शोर
Share

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से शर्मनाक घटना सामने आ रही है तीन वर्षीय मासूम के साथ बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अशोका गार्डन पुलिस थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना बुधवार को अशोका गार्डन थाना इलाके में हुई।


उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, उसी समय मोहल्ले में रहने वाला 59 वर्षीय आरोपी टॉफी देने का लालच देकर उसे पास के ही बंद पड़े एक ठेले के पास ले गया और इस ठेले की आड़ में उससे अप्राकृतिक कृत्य करने लगा।


श्रीवास्तव ने बताया कि इसी बीच वहां से गुजर रही गायत्री भास्कर (30) नाम की महिला ने उसे देख लिया और हल्ला मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद वहां पर कुछ अन्य लोग भी इकट्ठा हो गये।


उन्होंने कहा कि एकत्र लोगों में शामिल एक अन्य महिला विजया पाटिल (करीब 30) ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और पीड़ित बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गायत्री एवं विजया को उनके इस कार्य के लिए सम्मानित भी किया है।


श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 363, 376, 377 तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आरोपी पहले भी कथित तौर पर दो-तीन बार मोहल्ले में नाबालिग बच्चियों के साथ इस प्रकार की हरकत कर चुका है, लेकिन परिजनों ने लोक लाज के डर से थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
 


Share

Leave a Reply