शादी का झांसा देकर युवती के साथ करता रहा दुराचार, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 15 लाख...
गोंडा : शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती को अपने हबस का शिकार बनाकर दुराचार करता रहा। इस दौरान उसने युवती को ब्लैकमेल करने के साजिश से अश्लील वीडियो भी बनाया फिर वीडियो वायरल की धमकी देकर 15 लाख रुपए की मांग किया। तंग आकर पीडि़ता द्वारा न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया,न्यायालय के आदेश पर आरोपी सहित चार लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म छेडख़ानी एससी/एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मनकापुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
मनकापुर कोतवाली के एक गांव निवासिनी युवती ने अपनी पीड़ा लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय के आदेश पर मनकापुर पुलिस ने आरोपी सहित चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाली में पंजीकृत रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव के ही एक युवक ने उसको प्रेमजाल में फंसा कर लखनऊ में शादी करने को कहा, युवती उसके झांसे में आकर वह 2 सितंबर 2021 को घर में ईंट खरीदने के लिए रखे 56 हजार रूपये व कीमती जेवर लेकर युवक के साथ लखनऊ गयी थी।वहां पहुंचने पर उसने किराये के मकान में ले गया जहां रात में अश्लील हरकतें करने लगा।
विरोध करने पर नहीं माना और जबरन दुष्कर्म भी किया।इसके अलावा अश्लील वीडियो बनाकर लगातार उसके साथ शारिरिक संबंध बनाता रहा।युवती का आरोप है कि अखिलेश यादव ने साजिशन दबाव बनाया की सभी जेवरात व नकदी लखनऊ में रखकर गांव चलो वहीं पर शादी करेगें और 24 अक्टूबर 2021 को जबरन लखनऊ से गोंडा आने वाली बस पर अकेले बैठा कर स्वयं गायब हो गया। घर पर आने के बाद पूरी घटना के बारे में आप बीती अपने घर वालों को बताई।







.jpeg)












