BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ऋषभ पंत के शतक के दम पर भारत अपने नाम किया ने दूसरा दिन, इंग्लैंड से 89 रन आगे

 ऋषभ पंत के शतक के दम पर भारत अपने नाम किया ने दूसरा दिन, इंग्लैंड से 89 रन आगे
Share

अमहदाबाद। अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर की बेहतरीन पारी ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। दूसरे दिन भारत ने 7 विकेट पर 294 रन बनाए और अब वो इंग्लैंड से 89 रन आगे है। पंत ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक ठोकते हुए 101 रन बनाए, वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने भी शानदार अर्धशतक लगाया। सुंदर 60 रन बनाकर नाबाद हैं।

इंग्लैंड ने पहले दो सेशन में शानदार खेल दिखाया। खासतौर पर बेन स्टोक्स ने बेहतरीन गेंदबाजी कर विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकेट चटकाए। रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली और 144 गेंदों में 49 रन बनाए। हालांकि कप्तान विराट कोहली खाता नहीं खोल सके और 0 पर आउट हुए। रहाणे को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन उनकी पारी एंडरसन ने 27 रन पर खत्म कर दी। रविचंद्रन अश्विन ने 13 रनों की पारी खेली।

भारत का टॉप ऑर्डर फ्लॉप-
खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड ने भारतीय बल्लेबाजों को बांधे रखा। आक्रामक शॉट खेलने वाले रोहित शर्मा भी बेहद रक्षात्मक दिखे। इस बीच जैक लीच ने सबसे पहले पुजारा को 17 रन पर आउट किया। इसके बाद भारत को दिन का दूसरा सबसे बड़ा झटका विराट कोहली के तौर पर लगा। उन्हें स्टोक्स ने बेहतरीन शॉर्ट गेंद पर पैवेलियन की राह दिखाई। रहाणे और रोहित ने अच्छी साझेदारी बनाने की कोशिश की, लेकिन इनके 39 रन तक पहुंचते ही एंडरसन ने रहाणे को पैवेलियन लौटा दिया। इसके बाद रोहित शर्मा भी 49 रन बनाकर आउट हो गए। अश्विन की पारी भी 13 रन पर जैक लीच ने समाप्त की। 

पंत और वॉशिंगटन ने `सुंदर` साझेदारी की-
भारत ने एक वक्त पर 6 विकेट 146 रनों पर गंवा दिये थे और वो बेहद मुश्किल में दिख रहा था लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर जैसे युवा खिलाड़ियों ने टीम को संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने पहले क्रीज पर पांव जमाए और उसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 113 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। खासतौर पर पंत ने अपना जलवा दिखाते हुए पहले 88 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद उन्होंने 115 गेंदों में अपने करियर का तीसरा शतक ठोक दिया। पंत ने जो रूट की गेंद पर छक्का लगाकर सैकड़ा लगाया। हालांकि पंत 101 रन बनाकर एंडरसन का शिकार हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने क्रीज पर पांव जमाकर रखे और 96 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Share

Leave a Reply