एक बार फिर चली शाहीन बाग में खुले आम गोली, फायरिंग कर युवक ने कहा , देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी...
नईदिल्ली। एक बार फिर दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में पुलिस के सामने खुले आम गोली चलने की खबर आई है दिल्ली पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले करीब डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। फायरिंग करने वाले युवक का नाम कपिल बताया जा रहा है, जो कि दिल्ली के दल्लूपुरा का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार-
हवा में फायरिंग करने के बाद पकड़े जाने के बाद उसने कहा कि इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।' एक प्रदर्शनकारी के अनुसार शाहीन बाग इलाके में गोली चलाने वाला शख्स जयश्री राम के नारे लगा रहा था, उसने तीन फायरिंग की। आरोपी ने दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग की है। ज्ञात हो कि इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाल रहे छात्रों पर एक नाबालिग ने फायरिंग की थी, इसमें एक छात्र शादाब घायल हो गया था, इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था।







.jpeg)












