छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर घमासान, आज भाजपा -कांग्रेस एक दूसरे को कोसेंगे, जाने क्या है मामला
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने की तारीख में अब दो ही दिन बचे हैं, विपक्ष में बैठी भाजपा सरकार के खिलाफ अब आक्रामक हो गई है। भाजपा राजधानी में सरकार के खिलाफ सोमवार को 80 स्थानों पर बीजेपी प्रदर्शन करेगी।
बता दें कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्लाबोलने के लिए मंडल स्तर पर कार्यक्रम तय किए गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार बीजेपी प्रदर्शन करेगी।
वही दूसरी ओर कांग्रेस आज से ढाई साल की उपलब्धियां गिनाएगी। इसके लिए 5 दिनों तक बैठकों और कार्यक्रमों का दौर चलेगा। साथ ही महगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी करेंगे|







.jpeg)












