राजधानी में फिर एक बार सूने मकान से नगदी, गहनें सहित 40 हजार के सामान पार, जाने पूरी खबर
रायपुर | शहर के पण्डरी तराई मोवा इलाके में दिनदहाड़े एक सूने मकान से अज्ञात चोरों ने नगदी व सोने के गहनें सहित लगभग 40 हजार रूपये के सामान चोरी कर ले गये।
पढ़ें : मोबाइल की लत ने लेली एक युवती की जान, फेसबुक पर हजारों फ़ॉलोअर देख पति ने उतारा मौत के घाट
घटना की रिपोर्ट प्रार्थिया श्रीमती शीला धुरंधर ने मोवा थाने में दर्ज कराई है। बताया गया कि 20 जनवरी को अपरान्ह लगभग 3.30 बजे अज्ञात चोर प्रार्थियां के सूने मकान के दरवाजे की कुंडी खोलकर घर के अंदर प्रवेश करते हुए बिस्तर पर रखे प्रार्थियां के पर्स से नगदी चार हजार रूपये के अलावा सोने का मंगलसूत्र, टाप्स, वीवो कंपनी का एक मोबाईल फोन चोरी कर ले गये। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है।







.jpeg)












