फिर एक बार हुआ हनी ट्रैप के मामले का भंडाफोड़, विडियो वायरल करने की धमकी के कर लाखों रुपये ऐंठे, जाने कहा की है ये खबर
गुना | गुना के फतेहगढ़ थाने क्षेत्र से एक सनसनी खेज खबर मिली है | जानकारी मिली है कि गुना के फतेहगढ़ थाने में बारां राजस्थान के रहने वाले एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि गाँव के एक स्थानीय व्यक्ति और युवती ने युवक का प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख रुपए नगदी और सोने चांदी के सामान ले लिए है। मामले में फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी मिली है कि बारां राजस्थान निवासी संजय नागर फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में किराए के मकान पर रहता है। प्रार्थी ने बताया कि 14 फरवरी को उसके पहचान का एक व्यक्ति युवती से मिलाने के लिए कर्राखेड़ा के जंगल में बुलाया था। इस दौरान संजय ने युवती से शारीरिक संबंध बनाया, जिसका युवती ने वीडियो बना लिया। इसके बाद युवती और व्यक्ति मिलकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संजय को ब्लैकमेल करने लगे । पैसे और जेवरात लेने के बाद भी युवती और युवक मिलकर संजय को ब्लैकमेल करते रहे। परेशान होकर संजय ने 17 फरवरी को फतेहगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है ।







.jpeg)












