BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शासकीय राधाबाई नवीन कन्या महाविद्यालय एवं शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर के संयुक्त तत्वाधान में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" भजनामृत कार्यक्रम आयोजित

शासकीय राधाबाई नवीन कन्या महाविद्यालय एवं शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर के संयुक्त तत्वाधान में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" भजनामृत कार्यक्रम आयोजित
Share

रायपुर | शासकीय राधाबाई नवीन कन्या महाविद्यालय एवं शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर द्वारा "एक भारत श्रेष्ठ भारत" के अंतर्गत गूगल मीट के मंच पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए मार्गदर्शक संस्था डॉक्टर राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर के साथ राष्ट्रीय भजन अमृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मार्गदर्शक संस्था के संरक्षक डॉ विनोद कुमार जोशी जी द्वारा उद्घाटन उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तदोपरांत अनुपालक संस्था संरक्षक डॉ उषा किरण अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य व महत्व पर प्रकाश डाला गया और इसके साथ ही एक के बाद एक अत्यंत ही मधुर , कर्णप्रिय स्वरों के साथ ईश्वर व गुरु समर्पित भजनों के अमृत की वर्षा की गई।

ईश्वरीय  सानिध्य से भजनों की इस सुंदर प्रस्तुति के उपरांत राधा बाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर के IQAC प्रभारी डॉ दीप्ति झा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर के IQAC प्रभारी डॉ कविता शर्मा एवं डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के डॉ अतुल त्रिवेदी द्वारा  किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में मार्गदर्शक महाविद्यालय के अध्यक्ष विनोद कुमार जोशी जी , सहयोगी सदस्य डॉ मंजू झा प्राध्यापक समाजशास्त्र, डॉ दीप्ति झा IQAC प्रभारी एवं अनुपालक  संस्था शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर की संरक्षक डॉ उषा किरण अग्रवाल ,IQAC प्रभारी डॉ कविता शर्मा एवं अन्य समस्त प्राध्यापकगणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गायकों में डॉ. शिल्पी सोनी, घनिया हाश्मी श्री देवसार, श्रुति संघी डॉ. रवि शर्मा, अपर्णा दूबे, मिहिर पटेल, ऐश्वर्य वर्मा कामिनी जोशी, शिवानी जगतनी, अम्बिका प्रसाद शर्मा, डॉ. राम कुमारी ध्रुव, दीपेश, दीक्षा पाण्डेय सपना सारडा इत्यादि थे इस कार्यक्रम में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की झलक दिखाई दी जिसमें गुजरात से बाहर से छात्रों ने गायकी में भूमिका निभाई और गुजराती में भजन सुनाया इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के कई छात्रों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को भजन में डाला इस ऑनलाइन राष्ट्रीय भजना मृत कार्यक्रम में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, उत्तराखंड एवं छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों भाग लेकर कार्यक्रम को राष्ट्रीय जामा पहनाया, यह कार्यक्रम अपने आप में किसी महाविद्यालय द्वारा आयोजित अनूठा कार्यक्रम रहा है । इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में डॉ. उषा किरण अग्रवाल तथा मार्गदर्शक के रूप में डॉ. विनोद कुमार जोशी की भूमिका प्रशंसनीय रही । डॉक्टर रूप सलहोतरा, डॉक्टर प्रीति श्रीवास्तव, डॉक्टर चंचल, डॉक्टर श्वेता, डॉक्टर संध्या वर्मा, डॉक्टर प्रीति पांडे, डॉक्टर शीला दूबे, डॉक्टर रंजना तिवारी, डॉक्टर मीना पाठक, डॉक्टर अंजना, डॉक्टर आशा, डॉक्टर सुषमा, डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर शैलेश प्रजापति, डॉक्टर श्रद्धा, डॉक्टर दानी , डॉक्टर नागवानी, डॉक्टर नरेश, डॉक्टर थदलानी, डॉक्टर गौरी अग्रवाल आदि प्राध्यापक शामिल हुये।

Share

Leave a Reply