BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नाबालिग संग दुष्कर्म के मामले में एक को आजीवन कारावास...

नाबालिग संग दुष्कर्म के मामले में एक को आजीवन कारावास...
Share

मऊ : शुक्रवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पास्को कोर्ट नंबर-1 जेहरा शबीर ने नाबालिक संग दुष्कर्म के मामले में रामाश्रय पुत्र वीरेंद्र राजभर निवासी भेदवरामल थाना रामपुर जिला मऊ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बताते चलें कि 16 जुलाई 2020 को वादी मुकदमा की भांजी उम्र 5 वर्ष जो आम बिनने बगीचे में गई थी, गांव के ही रामाश्रय पुत्र वीरेंद्र राजभर उसे जबरदस्ती गन्ने के खेत में उठा ले गया और मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

गांव की ही एक अन्य बच्ची जो पीडि़ता के साथ आम बिनने गई थी उसने जाकर वादी मुकदमा से पूरी घटना के बारे में बताया, जब वादी मुकदमा घटनास्थल पर पहुंचा तो अभियुक्त गन्ना के खेत से निकल कर भाग रहा था। वादी ने घटना की सूचना थाने पर दिया मुकदमा पंजीकृत हुआ। विवेचक द्वारा वाद विवेचना आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया, अभियोजन पक्ष की तरफ से कुल सात गवाह प्रस्तुत किया गया, अभियोजन अपने मुकदमे को संदेह से परे साबित करने में सफल रहा है

न्यायालय द्वारा अभियुक्त के अधिवक्ता व अभियोजन की दलीलों को सुनने वाद पत्रावली के अवलोकन के उपरांत अभियुक्त को दोषी करार दिया। सजा के बिंदु पर दुष्कर्म व पास्को एक्ट में आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया, और अर्थदंड की संपूर्ण धनराशि पीडि़ता को देने का आदेश पारित किया। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण व डीएम मऊ को भी पीडि़ता को आर्थिक सहायता दिलाने हेतु अपने आदेश की एक प्रति प्रेषित को कहा। अभियोजन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक प्रवीण कुमार मिश्रा, विमल श्रीवास्तव ने अपने पक्ष को रखा अभियोजन के सहयोग में एडवोकेट राजनाथ यादव धनंजय सिंह परमार रहें। 


Share

Leave a Reply