दो ट्रकों के बिच जोरदार टक्कर में एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल, जाने कहां की है यह घटना...
कवर्धा| बोड़ला के निकट ग्राम बीचपारा के पास नेशनल हाइवे में दो ट्रको के बिच जोरदार टक्कर हो गई है बताया जा रहा है की इस जोरदार भिड़ंत मे एक की मौत हो गई है और वही दो गंभीर रूप से घायल हो गए है|
बता दे की बोड़ला के निकट ग्राम बीचपारा के पास नेशनल हाइवे में सोमवार की सुबह लगभग 4 बजे के करीब दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना बोड़ला थाना के अंतर्गत हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर बोड़ला थाने की टीम पहुंची। घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।
झपकी आने से हुआ हादसा-
सोमवार की सुबह हुई सड़क हादसे वाली नेशनल हाइवे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को आपस में जोड़ती है। कवर्धा जिले से होकर यह नेशनल हाइवे गुजरती है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल एक ड्राइवर की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है। ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है।







.jpeg)












