BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक और एक्शन: ट्विटर ने अब RSS प्रमुख मोहन भागवत के अकाउंट से भी हटाया ब्लू टिक

 एक और एक्शन: ट्विटर ने अब RSS प्रमुख मोहन भागवत के अकाउंट से भी हटाया ब्लू टिक
Share

नई दिल्ली। ट्विटर अपने प्लेटफार्म पर पिछले 6 माह से इनएक्टिव अकाउंटों को अनवेरिफाइड कर रहा है। इस क्रम में भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया। ऐसा करने के पीछे का कारण अपनी पॉलिसी बताई। ट्विटर ने कहा, हमारे वेरिफिकेशन पॉलिसी के अनुसार, यदि अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है तो ब्लू वेरिफाइड बैच को हटाया जा सकता है। हालांकि कुछ घंटों बाद ही उपराष्ट्रपति नायडू के अकाउंट पर ब्लू टिक बहाल कर दिया गया लेकिन अन्य नेताओं के अकाउंट अब भी अनवेरिफाइड ही हैं।
ट्विटर के इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा हो रहा है। अकाउंट रजिस्टर होने के बाद लोगों को सक्रिय तौर पर लॉग इन करना होता है। अपने अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए यूजर को कम से कम 6 महीने में एक बार तो लॉग इन करना ही होगा। लंबे समय तक यदि लॉग इन नहीं होता है तो अकाउंट को स्थायी तौर पर हटा दिया जा सकता है। लॉग इन के आधार पर ट्विटर यूजर की एक्टिविटी को ट्रैक करता है। उपराष्ट्रपति के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो शीर्ष नेताओं अरुण कुमार व सुरेश सोनी के ट्विटर अकाउंट से भी वेरिफाइड करने वाला ब्लू टिक हटा लिया गया। उपराष्ट्रपति ने 23 जुलाई 2020 को अंतिम ट्वीट किया था वहीं संघ के दोनों नेताओं के अकाउंट में एक भी ट्वीट पोस्ट ही नहीं किया गया है।अकाउंट के एक्टिव होने की जांच उसके पिछले 6 महीने के आंकड़ों से लिया जाता है कि यूजर ने अपने हैंडल का इस अवधि में इस्तेमाल किया है या नहीं। दरअसल माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत अन्य नेताओं के अकाउंट को अनवेरिफाइड कर दिया था। ट्विटर ने इस मामले में सफाई दी और कहा कि इनके अकाउंट पिछले कई महीनों से एक्टिव नहीं थे। 

Share

Leave a Reply