BIG NEWS:छग में मिला एक और कोरोना पाजिटिव मरीज रायपुर से ,अब छत्तीसगढ़ में हो गये कुल 7 मरीज
छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना पाजिटिव 6 लोगों की पहचान हो गई है, वहीं इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रही है। करीब 290 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण हो चुका है, जिसमें लगभग 22 लोगों के परीक्षण का रिपोर्ट आना शेष है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है
रायपुर एम्स में एक नया मरीज का कोरोना पाजिटिव आया है जो देवेंद्र नगर का रहने वाला है मिल रही जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले वो uk से लौटा था और मध्यप्रदेश से होते हुए रायपुर पहुंचा है। खबर मिलते ही युवक को एम्स दाखिल कर दिया गया है। इसके साथ परिजनों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। उसके निवासस्थल देवेंद्र नगर के आसपास को भी आइसोलेट किया जा रहा है।







.jpeg)












