BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जानिये कैसा होगा OnePlus 7T, कंपनी ने बताई खासियत 26 सितम्बर को होगा लांच

जानिये कैसा होगा OnePlus 7T, कंपनी ने बताई खासियत 26 सितम्बर को होगा लांच
Share

 26 सितंबर को नई दिल्ली में OnePlus एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है. इस दौरान कंपनी OnePlus 7T लॉन्च करेगी. ये ग्लोबल इवेंट दिल्ली, न्यू यॉर्क और लंदन में एक साथ आयोजित किया जाएगा. कंपनी ने जो जानकारी शेयर की है उसके मुताबिक इस बार भी 90Hz डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे.

कंपनी ने कहा है कि OnePlus 7 Pro के साथ OnePlus ने 90Hz का Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया और अब एक बार फिर से इसी तरह की डिस्प्ले वाला प्रोडक्ट लॉन्च किया जाएगा जो ‘Fast and Smooth’ होगा.

OnePlus के फाउंडर और CEO Pete Lau ने कहा है, ‘OnePlus हमेशा से दुनिया को बेस्ट टेक्नॉलजी देना चाहता है और इसमें फास्ट और स्मूद एक्सपीरिएंस शामिल है. हम प्रोजक्ट्स शेयर करने के लिए लॉन्च इवेंट आयोजित कर रहे हैं. हम अपने फैन्स को इस दौरान स्पेशल सरप्राइज भी देना चाहते हैं

कंपनी इस दौरान एक नहीं, बल्कि एक से ज्यादा प्रोडक्ट लॉन्च करेगी. OnePlus TV का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है और कंपनी ने पहले ही कहा था कि इसे भारत में सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा.

OnePlus 7T के टॉप वेरिएंट में Qualcomm Snapdragon 855+ प्रोसेसर दिया जाएगा. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले भी दी जाएगी. OnePlus 7T में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा. दूसरा 12 मेगापिक्सल का जबकि तीसरा कैमरा ऑप्टिक जूम के लिए होगा. इस स्मार्टफोन में 3800mAh की बैटरी दी जा सकती है.

बताया जा रहा है कि OnePlus 7T को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा. एक वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB की इंटर्नल स्टोरेज होगी जबकि दूसरे वेरिएंट में 10GB रैम दिया जा सकता है. ये स्मार्टफोन Android 10 बेस्ड Oxygen OS पर चलेगा. 


Share

Leave a Reply