BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

यहां मिला रहा एक रुपये प्रति लीटर पेट्रोल, भीड़ इतनी कि पुलिस बुलानी पड़ी...

यहां मिला रहा एक रुपये प्रति लीटर पेट्रोल, भीड़ इतनी कि पुलिस बुलानी पड़ी...
Share

मुंबई : आसमान छूती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच क्या आप 1 रुपये लीटर में पेट्रोल खरीदने के बारे में सोच सकते हैं? नहीं ना... लेकिन महाराष्ट्र के सोलापुर में एक रुपये प्रति लीटर ही पेट्रोल बेचा गया। इसे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालत यह हुई कि भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस तक को बुलाना पड़ गया।

तेल की कीमतें पिछले 10 दिन से स्थिर हैं। हालांकि, इससे पहले यह लगातार 10 दिन तक बढ़ी थीं। ऐसे में महंगाई की मार आम आदमी की जेब पर पड़ी रही है। ऐसे में सोलापुर में 500 लोगों को एक रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल दिया गया। यह आयोजन डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट्स एंड यूथ पैंथर्स की ओर से आयोजित किया गया था।

दरअसल, यह आयोजन पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध करने व डॉ. भीमराव आंबेडकर की जंयती के मौके पर किया गया था। विरोध स्वरूप सिर्फ 500 लोगों को ही सस्ती दर पर पेट्रोल दिया गया। हालांकि, इसके बाद भी काफी देर तक लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचते रहे। संगठन की प्रदेश इकाई के नेता महेश सर्वगौडा ने कहा, महंगाई तेजी से बढ़ी है और पेट्रोल का दाम 120 रुपये प्रति लीटर हो गया है। ऐसे में लोगों को राहत देने और डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाने के लिए एक रुपये की दर पर पेट्रोल बेचने का फैसला किया गया।
 


Share

Leave a Reply