BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए रोड एक्सीडेंट में एक युवक की मौत,दो गंभीर रूप से घायल...

 अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए रोड एक्सीडेंट में एक युवक की मौत,दो गंभीर रूप से घायल...
Share

खेत से लौट रहा था किसान, बलौदा मोड़ के पास हुआ हादसा
महासमुंद। कार की ठोकर से खेत से घर लौट रहे दोपहिया सवार किसान की मौत हो गई, वहीं अन्य एक  घायल हो गया। बलौदा चौकी क्षेत्र के ग्राम पलसापाली निवासी खिरोद डड़सेना के अनुसार उनके पिता महत्तम डड़सेना गांव के मोहन धवल के साथ सोल्ड दोपहिया से धान कटाई के लिए सल्डीह जाने शुक्रवार सुबह 8 बजे घर से निकले थे। शाम को खेत से लौटने के दौरान बलौदा मोड़ पर बहंगर नाला के पास तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 06 जीक्यू 4282 के चालक ने दोपहिया को चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उन्हे दी।  डायल 112 की मदद से उन्होने पिता महत्तम और मोहन धवल को सरायपाली सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां, चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत अपराध दर्ज किया है। 


बस की ठोकर से बाइक सवार दो गंभीर
महासमुंद। ग्राम रायतुम के पास बस-बाइक में भिडं़त हो गई। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे तुमगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। इधर, बस चालक फरार हो गया। पटेवा पुलिस ने बताया कि ग्राम खुटेरी निवासी करण पिता सुकालू  बरिहा (18) और लमकेनी बागबाहरा निवासी मिथलेश पिता मियान बरिहा (28) घूमने के लिए रायतुम गए थे। शनिवार शाम 6 बजे दोनो बिना नंबर की बाइक से वापस झलप लौट रहे थे तभी झलप से रायतुम की ओर आ रही बस क्रमांक सीजी 24 एच 0705 से भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस मौके  पर पहुंची।

 

Share

Leave a Reply