OnePlus 10 Series के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरे लीक, जानिए यहाँ
नई दिल्ली. वनप्लस बहुत जल्द ही अपना नया वनप्लस 10 सीरीज लॉन्च कर सकता है. समझा जा रहा है कि 2022 की पहली तिमाही में इस सीरीज का पहला फोन बाजार में आ जाएगा. जाने-माने टिप्स्टर ऑनलीक्स (Onleaks) ने वनप्लस 10 प्रो (OnePlus 10 Pro) के कुछ हाई-रेजोल्यूशन रेंडर्स लीक किए हैं. यदि ये लीक सही है तो कहा जा सकता है कि वनप्लस 10 प्रो (OnePlus 10 Pro) में बैक साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इस कैमरा सेटअप में एक एलइडी फ्लैश लाइट भी होगी.
स्क्वेयर शेप में है कैमरा मॉड्यूल
जैसा कि आप इमेज में देख सकते हैं कैमरा मॉड्यूल स्क्वेयर शेप में है. यह डिजाइन लगभग सैमसंग गैलेक्सी M21 सीरीज (Samsung Galaxy S21 series) से मिलता-जुलता है. रेंडर्स में यह भी बताया गया है कि डिवाइस में अलर्ट स्लाइडर (Alert slider) रहेगा ही, जैसा कि कंपनी के सभी स्मार्टफोन में होता है. इस स्मार्टफोन में पावर बटन दाएं तरफ दिया गया है तो वॉल्यूम कम ज्यादा करने के लिए बटन बाएं तरफ (Left Side) पर हैं. स्मार्टफोन के बैक साइड में वनप्लस का लोगो देखा जा सकता है. इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है.
इन-डिस्प्ले हो सकता है फिंगरप्रिंट सेंसर
कहा जा रहा है कि वनप्लस 10 प्रो (OnePlus 10 Pro) की बैक टेक्सचर फिनिश के साथ होगी. यह स्मार्टफोन मेटल चेसीज (Metal chassis) में आ सकता है. स्मार्टफोन के बारे में यह भी बताया गया है कि इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर न तो बैक साइड में देखा गया है और ना ही साइड-माउंटेड है. ऐसे में फिंगरप्रिंट सेंसर इन-डिस्प्ले (in-display) हो सकता है. दावा किया गया है कि यह जानकारी शुरुआती तस्वीरों के आधार पर दी गई है. चूंकि यह तस्वीरों के आधार पर है तो असली डिजाइन में थोड़ा फर्क हो सकता है.
स्क्रीन साइज 6.7 इंच, 120Hz रिफ्रेट रेट
इसके अलावा स्मार्टफोन के डिस्प्ले से संबंधित कुछ जानकारी भी सामने आई है. कहा जा रहा है कि इसका स्क्रीन साइज 6.7 इंच हो सकता है, जिसे 120Hz रिफ्रेट रेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है. वन प्लस 10 सीरीज कथित तौर पर वनप्लस की पहली ऐसी सीरीज होगी जो ओप्पो और वनप्लस दोनों द्वारा बनाए गए यूनिफाइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगी.







.jpeg)












