प्याज के दामों में आई गिरावट, लोगों को मिली थोड़ी राहत, जाने आज कितने में बिक रहा प्याज
रायपुर | कुछ दिन पूर्व चिल्हर में 120 रूपये प्रति किलो तक पहुंच चुका प्याज के दामों में अब गिरावट आनी शुरू हो गई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने लगी है।
शनिवार को राजधानी में प्याज चिल्हर में 70 रूपये प्रति किलो की दर से बिके। प्याज के दामों में आई इस गिरावट से लोगों को बहुत राहत मिली है। 100 रूपये से ऊपर पहुंच चुके दाम के कारण कई लोगों की सब्जियों से प्याज गायब हो गया था, लेकिन अब प्याज के दामों में गिरावट के साथ लोग फिर से प्याज का आनंद उठा पायेंगे। हालांकि 70 रूपये प्रति किलो पहुंचने के बाद भी प्याज गरीब वर्ग के लोगों के पहुंच से दूर है। गरीब वर्ग के लोगों को अभी भी प्याज के दाम घटकर 20 से 30 रूपये प्रति किलो तक होने का इंतजार है।







.jpeg)












