BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 27 जून तक, 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई

आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 27 जून तक, 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई
Share

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन 4 जून से शुरू हो गई है। नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार उक्त पद के लिए 27 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी। आबकारी आरक्षक परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 27 जून को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उक्त आवेदन पत्र के त्रुटि सुधार हेतु आवेदन करने की तिथि 28 जून से 30 जून शाम 5 बजे तक निर्धारित है।

नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाईन पद्धति से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जाएगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाईन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाईट vyapamcg.cgstate.gov.in पर पर उपलब्ध है।

12th पास अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण किया हो।

शारीरिक मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेमी होनी चाहिए। एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए लंबाई 165 सेमी निर्धारित है। इसके अलावा पुरुष का सामान्य रूप में सीना 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होना अनिवार्य है। महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई 152.4 सेमी तय की गई है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर “कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, रायपुर के अंतर्गत आबकारी आरक्षक पदों की भर्ती परीक्षा (ABA25)” पर क्लिक करना है।
  • Online Application Form पर क्लिक करने के बाद क्रिएट न्यू प्रोफाइल पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के सन्दर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन के साथ सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 350 रुपये, ओबीसी वर्ग को 250 रुपये और एससी/ एसटी वर्ग को 200 रुपये जमा करना होगा। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
 

Share

Leave a Reply