BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Share

उत्तर बस्तर कांकेर: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेट कर्नल उदया कुमार टी (सेवानिवृत्त) ने जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिक एवं सैनिकों के विधवा से कहा है कि केन्द्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा आर.एम.डी.एफ. एवं प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है। छात्रवृत्ति हेतु वेबसाईट में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने व दस्तावेज प्रमाणीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि भूतपूर्व सैनिक एवं उनके विधवाओं के बच्चे जो वर्ष 2020-21 में परीक्षा पास की है वे आर.डी.एम.एफ छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं और जो बच्चे तकनीकी, व्यवसायिक पाठ्यक्रम के तहत प्रथम वर्ष में दाखिला लिये हैं तथा कक्षा 12वीं में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं वे प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कांकेर जिले के भूतपूर्व सैनिक एवं उनके विधवाओं से कहा है कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मूल दस्तावेजों के साथ प्रमाणीकरण हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर में उपस्थित होना होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर के दूरभाष क्रमांक 75874-55691 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


Share

Leave a Reply