महाविद्यालय परीक्षा के लिए भरे जा रहे ऑनलाइन फार्म, च्वाइस सेंटर्स में छात्र-छात्राओं की लग रही भीड़
बीएम प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष तक के कक्षाओं के लिए भरे जा रहे परीक्षा फॉर्म
महासमुंद। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। आठ जनवरी तक महाविद्यालय में ऑनलाइन की हार्डकॉपी जमा करना था, लेकिन विश्वविद्यालय से जमा करने की तारीख बढ़ा दी गई है। महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विद्यार्थी अब 12 जनवरी तक ऑनलाइन फार्म भरकर जमा कर सकते हैं। फार्म भरने की प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरु हुई है। इस परीक्षा में बीए, बीएसी, बीकॉम रेगुलर व प्राइवेट व एमए एमकॉम प्राइवेट करने वाले विद्यार्थी परीक्षा फार्म भर सकते हैं। आठ जनवरी अंतिम तिथि होने के कारण च्वाइस सेंटरों में विद्यार्थियों की भीड़ देखी जा रही है। विद्यार्थी फार्म भरवाने के लिए च्वाइस सेंटर पहुंच रहे हैं। सर्वर डाउन होने के कारण फार्म भरने की गति धीमी चल रही है। शहर के सभी च्वाइस सेंटरों में छात्र-छात्राओं की भीड़ सुबह से लग रही है।
समय पर नहीं भरे तो लगेगा विलंभ शुल्क
ऑनलाइन परीक्षा फार्म आवेदन जमा करने के लिए विश्व विद्यालय ने 12 जनवरी तक समय निर्धारित की गई है। इसके अलावा परीक्षा से वंचित न हो इसके लिए विलंब देर फार्म जमा करने वालों के लिए विलंब शुल्क भी रखा गया है। जिसकी राशि 100 रूपये है। विलंब शुक्ल के साथ परीक्षा शुल्क आवेदक को भरना पड़ेगा।
परीक्षा शुल्क पर एक नजर
कक्षाएं नियमित प्राइवेट
बीएस, बीकॉम 1100 1610
बीएससी, बीएसी होम साइंस 1130 1610
बीसीए 1810 -
एमए, एमकॉम - 1610







.jpeg)
.jpg)











