BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ऑनलाइन हो रहे देह व्यापार का हुआ पर्दाफाश, तस्वीर भेजकर तय होती थी बुकिंग और कीमत, कई छात्राओं को फंसाया...

ऑनलाइन हो रहे देह व्यापार का हुआ पर्दाफाश,  तस्वीर भेजकर तय होती थी बुकिंग और कीमत, कई छात्राओं को फंसाया...
Share

उत्तरप्रदेश : गौतमबुद्ध नगर के नाऐडा शहर से एक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहाँ आनलाइन बुकिंग के माध्यम से देह व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) और थाना सेक्टर-58 पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को बिशनपुरा गांव के पास से गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से देह व्यापार में प्रयोग होने वाली दो कार, दो मोबाइल फोन और नौ हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगो की पहचान मुरादाबाद निवासी भुनेश कुमार और मुज्जफरनगर निवासी मोहम्मद रजाउल्ला के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में दिल्ली में रहकर गिरोह को संचालित कर रहे थे। मौके से दो युवतियां भी मिली हैं, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही हैं। उन्होने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में कई ऐसे गिरोह हैं, जो आनलाइन बुकिंग कर देह व्यापार करते हैं।

सूचना के बाद एएचटीयू और पुलिस की टीम ने खाका तैयार किया और फर्जी ग्राहक बन आरोपियों से संपर्क किया। दिए गए पते पर पहुंचते ही दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। आरोपी गरीब युवतियों को कमाई का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाते थे और उनसे देह व्यापार कराते थे। इसमें जो पैसा मिलता था उसका बड़ा हिस्सा बतौर कमीशन आरोपी ले लेते थे।

गिरोह में कई अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य गूगल साइट और व्हाट्सऐप नंबर के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे और सौदा तय होने के बाद युवतियों को दिए गए पते पर भेजते थे। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवतियों को ग्राहक द्वारा प्रदान किए पते पर खुद लेकर जाते थे और आसपास ही मौजूद रहते थे। सौदा तय करने के लिए आरोपितों ने ग्राहकों का एक ग्रुप भी बना रखा था।

कार के अलावा बाइक से भी युवतियों को पते पर भेजा जाता था। मौके पर मिली एक युवती बुलंदशहर और दूसरी गाजियाबाद की है। युवतियों ने बताया कि इस समय दोनों पति से अलग रह रही हैं और पैसे के प्रलोभन में आकर इस धंधे में लिप्त हो गईं। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि दिल्ली और नोएडा सहित अन्य जिलों की छात्राओं को भी पैसे का प्रलोभन देकर गिरोह के लोग देह व्यापार में शामिल होने के लिए कहते थे। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन बदमाशों ने कितनी छात्राओं को अब तक अपने जाल में फंसाया है।
 


Share

Leave a Reply