नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के अफसर ने महिला कर्मचारी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के अफसर ने महिला कर्मचारी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Share

भोपाल। होशंगाबाद रोड स्थित मिसरोद में ऑनलाइन शॉपिंग के अफसर ने महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म किया। अब पीडि़ता ने विरोध किया तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी देकर 13 माह तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरेापित पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

मिसरोद टीआइ निरंजन शर्मा के मुताबिक 30 वर्षीय महिला पति और दो बच्चों के साथ बागमुगालिया में रहती हैं। वह मिसरोद इलाके में स्थित एक कंपनी में काम करती थी। कंपनी का मैनेजर राहुल शर्मा था। महिला ने पुलिस को बताया कि एक दिन राहुल महिला को घर छोडऩे से पहले बहाने से अपने घर ले गया जहां आरोपित ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित महिला को नौकरी से निकालने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था। कुछ दिन पहले महिला ने नौकरी छोड़ दी और आरोपित भी नौकरी छोड़कर ग्वालियर चला गया। आरोपित ने फोन कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया तो महिला ने पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया। गत दिवस महिला थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ शिकायत की। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।  

Share

Leave a Reply