युवाओं के लिए एयर फोर्स भर्ती हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, आदिवासी युवाओं के लिए खास मौका...
झाबुआ। एयर फोर्स भर्ती रैली का आयोजन अनूपपुर जिले में 20 फरवरी से 28 फरवरी 2020 के मध्य आयोजित किया जा रहा है। जिसमें झाबुआ जिला भी शामिल है। इस एयर फोर्स भर्ती रैली में अधिक से अधिक पात्र आदिवासी युवाओं का चयन कराया जा सके इसके लिये नि:शुल्क रहवासी प्राशिक्षण शिविर का आयोजन म.प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम झाबुआ द्वारा 10 फरवरी से 18 फरवरी 2020 तक दिया जावेगा।
पढ़ें : अब ऑनलाइन हुई शराब, घर बैठे मंगा सकते है कोई भी ब्रांड
उक्त प्रशिक्षण शिविर में जो भी आदिवासी युवा भाग लेना चाहते है, उनकी शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्डरी में 50 प्रतिशत से उत्तर्ण हो एवं अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है, एवं आवेदक की जन्म 7 जनवरी 2000 से 30 दिसम्बर 2003 के मध्य होना चाहिए। उक्त अच्छुक आवेदक म.प्र. आदिवासी वित्त विकास निगम झाबुआ में (टी.सी.पी.सी परीसर राजगढ नाका झाबुआ) नि:शुल्क आवेदन कार्यालयीन समय में प्राप्त कर एवं जमा कर सकते है।
उक्त प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिये जिन आवेदको द्वारा आवेदन फार्म जमा किया जावेगा, उसके परिक्षण के लिये 7 फरवरी 2020 को कार्यालय में शैक्षणिक योग्यताओं को मूल प्रति लेकर उपस्थित होना आवश्यक है।







.jpeg)












