BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

केदारनाथ में जरूरत से ज्यादा बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, अलर्ट जारी

केदारनाथ में जरूरत से ज्यादा बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, अलर्ट जारी
Share

नयी दिल्ली : केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ को देखते हुए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने अपनी आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है। आइटीबीपी के प्रवक्ता ने बताया कि उनका बल केदारनाथ मंदिर और केदारनाथ घाटी में तीर्थयात्रियों के दर्शन और उनके आवागमन को नियंत्रित कर रहा है। मंदिर में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं और सोनप्रयाग, ऊखीमठ और केदारनाथ जैसे स्थानों पर केदारनाथ घाटी में आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। इन स्थानों पर आईटीबीपी की टीमें यात्रियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रख रही हैं।


उन्होंने कहा कि गत 6 मई को मंदिर के कपाट खोले जाने के बाद केवल एक सप्ताह में अब तक अनुमानत: 1 लाख 30 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।


उन्होंने कहा कि आईटीबीपी ने इलाके में अपनी आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट कर दिया है। जगह-जगह ऑक्सीजन सिलेंडर और चिकित्सा उपकरणों के साथ मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं और राज्य प्रशासन की मदद से मेडिकल इमरजेंसी और जरूरत पडऩे पर बीमार लोगों को निकालने का अभ्यास किया जा रहा है। उधर बद्रीनाथ मंदिर में भी बल की टीमें मंदिर और नागरिक प्रशासन को दर्शन के सुचारू संचालन और तीर्थयात्रियों के मंदिर परिसर में आवागमन आदि के प्रबंधन में मदद कर रही हैं।


इस साल चार धाम यात्रा के शुरुआती दिनों में तीर्थयात्रियों की अभूतपूर्व संख्या देखी जा रही है, क्योंकि इसे दो साल बाद कोविड प्रतिबंध हटाने के बाद पूर्व की भांति श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।
 


Share

Leave a Reply