BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

देश की राजधानी में खुला ऑक्सिजन कैफे, बिक रहीं शुद्ध हवाए ...

देश की राजधानी में खुला ऑक्सिजन कैफे, बिक रहीं शुद्ध हवाए ...
Share

ढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा दिन प्रति दिन जहरीली होती जा रही है। जिससे दिल्ली वासियों को सांस लेने भी दिक्कत हो रही है। इस दमघोटू जहर से बचने के लिए दिल्ली वालों ने मास्क खरीदे, घरों में हवा साफ करने वाले पौधे लगाए, महंगे एयर प्यूरिफायर खरीदे लेकिन ये सब टोटके काम नहीं आए। राजधानी में इस बढ़ते प्रदूषण के कारण यहां के एक रेस्टोरेंट ने अनोखा कदम उठाया है। 

साकेत के एक मॉल में यह ऑक्सी प्योर नाम से एक ऑक्सिजन कैफे खुला है, इसमें आने वाले लोगों को अलग-अलग खुशबुओं में समाई ऑक्सिजन की डोज दी जाती है। यह एक तरह से हुक्के का उलट है, हुक्के में आप अपने फेफड़ों में फ्लेवर्ड धुआं खींचते हैं तो यहां खुशबुओं से सराबोर शुद्ध ऑक्सिजन आपके फेफड़ों में पहुंचती है। प्रदूषण से राहत पाने के लिए भी लोग वहां आ रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या अभी ज्यादा नहीं है।
ऑक्सी प्योर सेंटर में 15 मिनट की खुशबूदार ऑक्सिजन लेने के लिए कस्टमर को 299 से 499 रुपए चुकाने पड़ते हैं। सेंटर के इंचार्ज बोनी इवांग्बम ने बाताया कि चेस्ट में ब्लॉकेज, अस्थमा आदि के मरीजों के लिए सेंटर काफी लाभकारी साबित हो रहा है। 15 मिनट की ऑक्सिजन के रेट उसकी खूशबु के कारण है। खुशबू ऑरेंज, लेमनग्रास, लैवेंडर, पैपरमिंट, और यूकेलिप्टस के अलग-अलग फ्लेवर में हैं। सबसे अधिक डिमांड पैपरमिंट की है और उसके लिए 499 रुपए चुकाने पड़ते हैं।
इंचार्ज ने बताया कि प्रदूषण से प्रभावित लोगों को इससे लाभ मिलता है। लेकिन कितना और क्या यह स्थाई है  इन सवालों का जवाब वे नहीं दे पाते हैं। इसके बावजूद लोग वहां खुशबूदार ऑक्सिजन लेने के आ रहे हैं।

Share

Leave a Reply