BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लापरवाही बरतने के कारण धान उपार्जन केंद्र प्रभारी निलंबित जाने कहा का है ये मामला ...

लापरवाही बरतने के कारण धान उपार्जन केंद्र प्रभारी निलंबित जाने कहा का है ये मामला ...
Share

कवर्धा, कबीरधाम जिले में विपरण वर्ष 2019-20 में धान खरीदी में किसी प्रभारी द्वारा लापरवाही के बाद निलंबन की पहला मामला। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण जुनवानी जंगल मे प्रकरण सामने आने के बाद जांच के निर्देश दिए थे। जांच में प्रकरण सही पाए गए। बता दे कि कबीरधाम जिले में धान के अवैध परिवहन, भण्डारण और उपार्जन केन्द्रों में अमानक स्तर के धान की खरीदी को रोकने के लिए बनाई गई टीम  द्वारा रविवार को रेंगाखार के जुनवानी धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया था। औचक निरीक्षण में समिति प्रबंधक तुलसीराम सेन द्वारा भंवर सिंह खुसरों और उनकी पत्नी रजवंतीन द्वारा लाए गए 246 कट्टा धान की खरीदी गई है। खरीदी की गई धान को जब जांच किया गया तो पाया गया कि सभी धान पुराने थे, और सभी धान में घुन लगे हुए पाए गए। समिति प्रबंधक द्वारा धान खरीदी करने के लिए राज्य शासन द्वारा दिए निर्देशों के पालन नहीं किया। नियमानुसार जब भी उपार्जन केन्द्र में धान लाए जाते है, ताकि खरीदी से पहले धान की ढेरी लगाई जाती है, लेकिन यहां धान की ढेरी नहीं लगाई गई। सीधे समिति के नए बोरे में धान को उलट दिया गया। धान में घुन लगे और अमानक होने के कारण धान जब्त कर लिया गया था।


Share

Leave a Reply