BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

धान खरीदी केंद्र पुसपाल और जमवाड़ा में 1577 बोरी मिलावटी धान जप्त

धान खरीदी केंद्र पुसपाल और जमवाड़ा में 1577 बोरी मिलावटी धान जप्त
Share

बस्तर जिले में आज जिला प्रशासन द्वारा दो अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों में कार्रवाई करते हुए 1577 बोरी धान जप्त किया गया है। कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली के निर्देश पर जगदलपुर विकासखंड के धान खरीदी केंद्र पुसपाल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस केंद्र में 1209 बोरी खराब धान पाया गया, जिसे जप्त कर लिया गया। इसके साथ ही स्टेगकिंग की जांच की गई। जिसमें 150 बोरी ऐसा धान पाया गया, जिसमें नया और पुराना धान मिलाकर रखा गया था। इसके अलावा खरीदी केंद्र में धान की बोरियों से भरा एक वाहन पाया गया, जिसमें 120 बोरी धान लावारिस हालात में रखा था। बहुत कोशिश के बाद भी इसके मालिक का पता नही चल पाया। जिसके कारण धान सहित वाहन को भी जप्त कर लिया गया।
एक अन्य करवाई में नायब तहसीलदार श्री संतोष धुर्वे ने धान खरीदी केंद्र जामवाडा का निरीक्षण किया। इस केंद्र में किसान अन्तराम 33 बोरी धान लेकर आये थे। जांच में पाया गया कि इसमें नया और पुराना धान को मिला दिया गया है। पूछने पर किसान ने बताया कि वह दूसरे का धान बेचने लाये है। मिलावटी और दूसरे का धान होने के कारण धान जप्त कर लिया गया। इसी तरह केंद्र में 65 बोरी धान लावारिस पाया गया, इसे भी जप्त कर लिया गया है।
 


Share

Leave a Reply